Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी बलाचौर जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने शिकार का परमिट जारी करने के लिए आरोपी राजपाल सिंह से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। उसकी विनती करने पर सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया और अधिकारी ने शिकार का परमिट जारी करने का भरोसा देकर उससे 10,000 रुपये मौके पर ही ले लिए। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजपाल सिंह बलाचौर में शिकायतकर्ता के घर जाकर बाकी बची 5,000 रुपये की रिश्वत भी ले ली। इसकी वीडियो शिकायतकर्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सत्यापन के दौरान उक्त आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।