Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
व्हीलचेयर पर चलने वाला युवक निकला ऑटो चोर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कार से खींचकर ले गया वाहन पुलिस ने गोनियाना मंडी से आरोपी को किया गिरफ्तार, दो साथी अभी फरार
सोनू टुटेजा बठिंडा : पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो दोनों टांगों से अपाहिज है और व्हीलचेयर के सहारे चलता है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार चलाकर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन फेज-1 निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका ऑटो घर के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक कार के पीछे हुक लगाकर ऑटो को खींचते हुए ले जाया जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोनियाना मंडी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपनी कार में विशेष जुगाड़ किया हुआ है, जिससे वह हाथों के सहारे ही एक्सलेरेटर और गियर को नियंत्रित कर लेता है और आसानी से कार चला लेता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। इस चोरी की वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।