Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा सरकारी उच्च विद्यालय पालकवाह के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के दो विद्यार्थियों रमन चौधरी (पुत्र श्री मलिंदर सिंह) तथा अमनप्रीत कौर (पुत्री श्री हरमेश सिंह) ने NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विशेष बात यह है कि विद्यालय ने इस वर्ष पहली बार NMMS परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का आवेदन किया था और पहली ही बार में दो विद्यार्थियों का चयन होना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त हुई है। NMMS परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जो उनकी आगे की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। विद्यालय में आयोजित एक छोटे से समारोह में सफल विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय स्टाफ ने विशेष रूप से रजनी पूनी मैम के प्रयासों की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की।