Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण जरूरी – डॉ. मनदीप कमल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
14 साल की बच्चियों को लगाया जाएगा एच.पी.वी. टीका – डॉ. सीमा गर्ग
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 से की गई है। इसके तहत 14 वर्ष की उन बच्चियों को, जिनकी उम्र अभी 15 वर्ष नहीं हुई है, एच.पी.वी. का टीका लगाया जा रहा है ताकि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य इस टीकाकरण के माध्यम से लड़कियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह वैक्सीन बहुत लाभदायक है और इस टीकाकरण के माध्यम से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह वैक्सीन एक ही खुराक के रूप में दी जाएगी और यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर टीकाकरण शेड्यूल में उन सभी वैक्सीनों को शामिल कर रहा है जिनसे भविष्य में खतरनाक बीमारियों का सामना किया जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर बीमारी है और इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। भारतीय महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर के बाद दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करने के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा और इसका रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल के माध्यम से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में सीएचसी टांडा, पीएचयू पालदी, पीएचसी मंड मंडेर, पीपी यूनिट सिविल अस्पताल होशियारपुर, सीएचसी हरटा बदला, पीएचसी हाजीपुर, सीएचसी शाम चौरासी, पीएचसी चकोवाल, पीएचसी बुद्धावड़, सीएचसी भुंगा, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर पुरहीरा, पीएचसी पोसी, सब-डिविजनल अस्पताल मुकेरियां, सीएचसी माहिलपुर, पीएचसी कमाही देवी, सब-डिविजनल अस्पताल गढ़शंकर, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर इस्लामाबाद, सब-डिविजनल अस्पताल दसूहा, सीएचसी बीनेवाल और सीएचसी भोल कलोटा में एच.पी.वी. टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जानकारी अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि माता-पिता अपनी बेटियों को निश्चिंत होकर यह टीका लगवा सकें।