Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 21 उत्कृष्ट महिला बीएलओज सम्मानित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के निर्देशों के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में जिले की 21 बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओज) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिप्टी कमिश्नर -कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन के निर्देशों पर नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू की ओर से किया गया। जिसमें महिला बीएलओ को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की गई। इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने में बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महिला बीएलओ ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाया है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से पहले प्री-रिवीजन और प्री-मैपिंग के कार्य के दौरान महिला बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित की और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह कार्य आसान नहीं होता, लेकिन महिला बीएलओ ने अपनी मेहनत और समर्पण से इसे सफल बनाया है। कमिश्नर नगर निगम ने सभी सम्मानित महिला बीएलओ को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र 39 मुकेरियां से निशा कुमारी, आशा रानी, सुषमा कुमारी को सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र 40-दसूहा से कमला देवी, नीलम देवी, अगम कुमारी को, विधानसभा क्षेत्र 41-उड़मुड़ से हरनीश कौर, गुरदीप कौर, सरबजीत कौर को सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र से 42-शाम चौरासी से नीलम कुमारी, सुमन कुमारी,शांति देवी, विधानसभा क्षेत्र 43-होशियारपुर से गुरप्रीत कौर, अबनिंदर कौर, कुलविंदर कौर को सम्मानित किया गया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 44-चब्बेवाल से अमिता चड्ढा बलविंदर कौर, अबिनाश कौर और विधानसभा क्षेत्र 45-गढ़शंकर से अमरजीत कौर, इंदरजीत कौर व सरबजीत कौर को सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखवीर सिंह भी मौजूद थे।