Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 10 March : नगर कौंसिल के प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को वार्ड नंबर 27 में नई सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद रेणु पवन नेहरू, शिवम नेहरू, काउंसलर हर्ष ऋषि सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में विधिवत रूप से सड़क का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद रेणु पवन नेहरू ने बताया कि वार्ड नंबर 27 में विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड के करीब 40 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इन सभी कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने नगर कौंसिल के प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को गति मिली है। पार्षद ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 27 को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाना है, ताकि यहां रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेणु पवन नेहरू ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार वार्ड की सेवा कर रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। नई सड़क के उद्घाटन और आने वाले विकास कार्यों को लेकर वार्ड के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।