Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला 09 March । अमर्टेक्स उद्योग परिसर, प्लॉट नंबर 365 पंचकूला में अमर्टेक्स अमर प्रयास फाउंडेशन के माध्यम से प्रतिदिन आयोजित होने वाली लंगर सेवा के तहत आज विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने भी सेवा कार्य में भाग लिया। इस अवसर पर अमर्टेक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण ग्रोवर भी उपस्थित रहे। लंगर सेवा के दौरान सुभाष चंद्र ने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन और जल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भूखे और प्यासे लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने अमार्टेक्स परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्षों से प्रतिदिन निरंतर इस सेवा को चलाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस सेवा की विशेषता यह है कि लंगर का वितरण स्वयं अमर्टेक्स परिवार के सदस्य अपने हाथों से करते हैं। इसके साथ ही अमर्टेक्स में कार्यरत कर्मचारी भी इस सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यह लंगर सेवा सभी के लिए खुली रहती है और प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां भोजन और जल ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर अमर्टेक्स परिवार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। पंचकूला और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से समय-समय पर कई अतिथि भी यहां पहुंचकर इस सेवा में सहयोग करते हैं। यहां से भोजन ग्रहण करके जाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखना ही इस सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उल्लेखनीय है कि यह “अमर्टेक्स अमर प्रयास फाउंडेशन” अमर्टेक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण ग्रोवर के पूज्य पिता स्वर्गीय.अमरनाथ ग्रोवर जी की स्मृति में शुरू किया गया था। यह सेवा अंत्योदय की भावना के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भोजन और सेवा पहुंचाना है। अमर्टेक्स परिवार का कहना है कि यह सेवा आगे भी इसी भावना और निरंतरता के साथ जारी रहेगी।