Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब में ₹1,550 करोड़ का निवेश करेगा जेएल ओसवाल समूह, 4,000 रोजगार के अवसर: संजीव अरोड़ा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 9 मार्च । पंजाब की नई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य के उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने घोषणा की कि जेएल ओसवाल समूह अगले तीन वर्षों में पंजाब में लगभग ₹1,550 करोड़ का निवेश करेगा। इस निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश राज्य में बेहतर होते कारोबारी माहौल और निवेशक-अनुकूल नीतियों पर उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित निवेश डिजिटल बुनियादी ढांचे, टेक्सटाइल, औद्योगिक पार्क, आतिथ्य क्षेत्र, वस्त्र निर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। मंत्री के अनुसार लगभग ₹500 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जबकि टेक्सटाइल उद्योग के आधुनिकीकरण और विस्तार पर करीब ₹450 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लॉजिस्टिक और औद्योगिक पार्कों के विकास पर ₹400 करोड़, होटल परियोजना पर ₹100 करोड़ तथा वस्त्र निर्माण और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर ₹100 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जेएल ओसवाल समूह के चेयरमैन कमल ओसवाल के नेतृत्व में यह निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास को नई गति देगा और राज्य को उद्योग व नवाचार के लिए प्रमुख गंतव्य बनाने में मदद करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्योग विभाग के अधिकारी और कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।