Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/9 मार्च। जालंधर के थाना नंबर-2 में रेड कर विजिलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा। विजिलेंस टीम ने बताया कि एएसआई के बारे में किसी पीड़ित ने शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एएसआई को 8 हजार रुपए रिश्वत मनी के साथ अरेस्ट कर लिया। एएसआई की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम ने बताया कि गोपाल पीड़ित को धमकी दे रहा था कि तुम्हें किसी केस में फंसा देंगे। आरोपी ने ऐसा न करने के लिए कहा तो एएसआई ने इसके बदलने में 8 हजार रुपए मांगे। इसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को दी। इस पर जाल बिछाकर टीम ने एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई के खिलाफ ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की गई है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले संबंधी थाना 2 से रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एएसआई की गिरफ्तारी के बाद थाने में हंगामा भी हुआ, लेकिन विजिलेंस टीम ने किसी की एक नहीं सुनी और एएसआई को अपने साथ ले गई। ---