Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब के बजट में बागवानी क्षेत्र को नई गति देने के लिए सरकार का 10 वर्षीय रोडमैप तैयार: मोहिंदर भगत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
- बागवानी के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए 1300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट आरंभ किए जाएंगे

- पंजाब सरकार का बजट राज्य के सम्पूर्ण विकास, किसानों की खुशहाली और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम प्रयास
चंडीगढ़, 8 मार्च पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब के बजट में बागवानी क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए अगले 10 वर्षों का विशेष रोडमैप तैयार किया है। इससे बागवानी क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बागवानी क्षेत्र को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) की सहायता से लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट अगले 10 वर्षों में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों का उद्देश्य पंजाब में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा मंत्री श्री भगत ने पंजाब के बजट में महिलाओं की भलाई के लिए की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1000-1500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेश किया गया बजट राज्य के समग्र विकास, किसानों की खुशहाली और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में बागवानी क्षेत्र के विकास, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं की भलाई के लिए की गई घोषणाएं राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट पंजाब को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।