Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
थैलासीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण: जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
न्यू यंग फाइव स्टार क्लब सहित तीन संस्थाओं की संयुक्त पहल लुधियाना 31 Dec : भोले बाबा रत्न मुनि जैन युवा संघ, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश जिला लुधियाना द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को रोटरी क्लब, सराभा नगर, लुधियाना में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में करीब 59 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। न्यू यंग फाइव स्टार क्लब के प्रधान युवारत्न राजेश जैन बॉबी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर कैंप प्रमुख, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य बिपन जैन श्रमण (मैसर्ज श्रमण जैन स्वीट्स – लुधियाना, चंडीगढ़ व दिल्ली) के 59वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलासीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना रहा।इस अवसर पर विशेष रूप से डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने शिरकत की और रक्तदाताओं व आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। राजेश जैन बॉबी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का कार्य करता है। युवाओं को आगे आकर ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए। बिपन जैन श्रमण के जन्मदिवस को सेवा के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इस तरह के शिविरों का आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है। उन्होंने आयोजकों को इस सफल रक्तदान शिविर के लिए बधाई दी।बिपन जैन श्रमण ने कहा कि रक्तदान की सेवा जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी भेदभाव को नहीं देखता, बल्कि जरूरतमंद की जान बचाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, युवाओं और समाजसेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में भाग लिया। इस मौके डीसी लुधियाना हिमांशु जैन,एसीपी जतिन बांसल, अंसल एस्टेट से एस एस खुराना, ,पार्षद पति सन्नी भल्ला,पार्षद पति मनु जैरथ,पार्षद प्रदीप गैबी गौतम,माणिक जैन,कांग्रेस नेता पवन दीवान,भाजपा नेता यशपाल चौधरी,समाज सेवक बिट्टू गुंबर,श्री गोविंद गौदाम से अशोक धवन,मनोहर वर्मा,राजीव मलिक,एडवोकेट तेजस शर्मा,भाजपा नेत्री लीना टपारिया, समाज सेवक अश्वनी गर्ग,अजीत सिंगला, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी,एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फंड से राष्ट्रीय सेक्रेटरी संचित मल्होत्रा,शिव सेना से राजीव टंडन,संदीप गौरा थापर,श्री तिरुपति बाला जी रथयात्रा कमेटी से संजीव शेरू सचदेवा,बॉबी कंसल,संजीव सूद बांका,हरकेश मित्तल,आप नेत्री खुशबू बांसल,अशोक गोयल,बी डी गोयल,सतीश गुप्ता,कुमार संजीव,के के सूरी,हितेश जग्गी, भूषण गोरा,कुंवर रंजन,केवल बुद्धिराजा,वनीत जैन आदि ने शिरकत की।इस मौके क्लब के चेयरमैन राजेश जैन मोनिका, एडवोकेट रजनीश बांसल, चेयरमैन कपिल जैन,महासचिव हरविन्द्र सिंह,राज्य अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला,राज्य महामंत्री हरकेश मित्तल,जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल,जिला प्रभारी दविन्द्र अग्रवाल,हरविंदर सिंह हैप्पी, राजीव जैन,अमन जैन,सचिन जैन, सार्थक जैन,धीरज जैन डब्बू,हितेश जैन,अमित गुप्ता,नरेश जैन डुग्गर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।