Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स के कैडेट आर्यन दत्त को आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में चुना गया। इस परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान ने किया। आर्यन दत्त, जो अब औपचारिक रूप से भारतीय सेना के अधिकारी बन गए हैं, मोहाली निवासी प्रैक्टिसिंग वकील श्रीमती संगीता दत्त और स्वर्गीय कमांडर अमिताभ दत्त के पुत्र हैं। सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्यन अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलते हुए परिवार की दूसरी पीढ़ी के अधिकारी बन गए हैं। उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवा दे चुके थे और वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया था। संस्था के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि आर्यन दत्त 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले एमआरएसएएफपीआई के पहले कैडेट बन गए हैं। यह रेजीमेंट न केवल अपनी बहादुरी और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका संस्थान के साथ विशेष संबंध भी है, क्योंकि यह इस संस्थान के संस्थापक निदेशक मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त) की मूल रेजीमेंट रही है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आर्यन दत्त को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर्यन दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करते हुए पंजाब को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न करियर के अवसरों के लिए तैयार करने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने बताया कि संस्थान के 10वें कोर्स के कैडेट सुखराज सिंह हीरा और कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) के कैडेट अमृतपाल सिंह को एसएससी (एनटी)-123 कोर्स के लिए अपने जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुए हैं। वे अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने के लिए 25 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आर्यन दत्त ने संस्थान के आदर्श वाक्य की भावना को साकार किया है और 4 हॉर्स रेजीमेंट में उनकी चयन उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। मेजर जनरल चौहान ने आगे बताया कि इस संस्थान के 16वें कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया इस समय जारी है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 16 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो इच्छुक युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करेंगे।