Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बिजली व्यवस्था बदहाल, खंभों पर उलझे तार बने जानलेवा खतरा *बारिश और हवा में स्पार्किंग, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, विभाग पर लापरवाही के आरोप जीरकपुर 31 Dec : ढकोली स्थित न्यू गणेश विहार और शक्ति नगर में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्र में बिजली के खंभों पर वर्षों से उलझे तारों का खतरनाक जाल बना हुआ है, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर तारों में स्पार्किंग शुरू हो जाती है और कई बार खंभों के आसपास करंट फैलने की स्थिति बन जाती है। जिस स्थान पर ये खंभे लगे हैं, वहीं बच्चों का रोज़ाना आना-जाना और खेलकूद भी होता है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस कारण महिलाओं और अभिभावकों में भय और तनाव का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि वे कई बार बिजली बोर्ड में इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित किया गया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अभी तक मीटर बॉक्स तक नहीं लगाए गए हैं। कई जगह बिजली मीटर खुलेआम खंभों पर लटक रहे हैं, जो सीधे तौर पर जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि लगाए गए ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक लोड है, जिसके चलते गर्मियों में बार-बार स्पार्किंग होती है और बिजली सप्लाई बाधित रहती है। विभाग की इस लापरवाही को लेकर लोगों में भारी रोष है। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे प्रशासन और सरकार के समक्ष बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले हालात सुधारे जा सकें। इस मौके पर शक्ति एनक्लेव निवासी,राधा शर्मा, दीपाली,तिवारी, अनिता झा,गीता,रीना,कल्पना शर्मा,पूजा,अंजू, मंदीप,राकेश सहित कई अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कोट्स स्थानीय निवासियों के साथ मौके का जायजा लिया जाएगा और उनकी बिजली की तारों संबंधित जो भी दिक्कत परेशानियां हैं उनका समाधान किया जाए। मोहन प्रीत सिंह एसडीओ बिजली विभाग जीरकपुर