Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
होटल में घुसकर रिसेप्शनिस्ट युवती से मारपीट, जबरन कार में बैठाकर हरियाणा ले गए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बलटाना की कलगीधर मार्केट में देर रात वारदात, कई नामजद व अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
जीरकपुर 07 March : बलटाना स्थित कलगीधर मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने देर रात एक होटल में घुसकर रिसेप्शनिस्ट युवती के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर हरियाणा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता, निवासी तहसील पोहोवा जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा), ने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से होटल सिटी वॉक, कलगीधर मार्केट बलटाना में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही है। 5/6 मार्च की रात वह होटल के कमरे में सो रही थी, जबकि होटल मालिक दीपक जायसवाल रिसेप्शन पर मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार रात करीब 12:05 बजे उसके कमरे के दरवाजे पर जोर-जोर से दस्तक हुई। जब वह बाहर आई तो देखा कि एक नाबालिग लड़की के परिजन और 6-7 युवक वहां खड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटियां घर से लापता हैं और उनका ठिकाना पीड़िता को ही पता है। युवती ने उन्हें बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत में बताया गया है कि इसके बाद लड़की की मां, दादी और पन्ना नामक महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि साथ आए युवकों ने होटल मालिक दीपक जायसवाल के साथ भी हाथापाई की। आरोपियों ने युवती को होटल से नीचे खींच लिया और टाइल से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाकर हरियाणा के पानीपत जिले के माछरौली गांव ले जाया गया। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की जाती रही। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के पास तीन गाड़ियां थीं और वे सुबह करीब 4 से 5 बजे माछरौली गांव पहुंचे। वहां पूरे दिन उसे कार में ही बैठाकर रखा गया। बाद में जब आरोपियों को पता चला कि लड़कियों के गायब होने में पीड़िता का कोई हाथ नहीं है, तो उन्होंने पीड़िता और एक अन्य लड़की को सांबलखा बस स्टैंड से चंडीगढ़ जाने वाली बस में बैठा दिया। इसके बाद पीड़िता जीरकपुर लौटकर वापस होटल पहुंची। पुलिस चौकी बलटाना के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर सोनू, विशाल, पन्ना, सुहाना की मां और दादी सहित 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।