Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 31 Dec : नगर खेड़ा वेलफेयर समिति, सरस्वती विहार, डेराबस्सी द्वारा कॉलोनी में सर्वत्र की खुशहाली के लिए होने वाले विशाल जागरण से पहले मां ज्वाला जी से लाई अखंड ज्योत के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। ढा़ेल व बैंड बाजा के साथ इस शोभायात्रा में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। डेराबस्सी राम तलाई से शुरू होकर यह शोभायात्रा भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं के साथ गली नं 11 के मैदान वाले जागरण स्थल पर पहुंची। समिति के प्रधान लखन सिंह राणा ने बताया कि मां ज्वाला जी से अखंड ज्योत लेकर कैशियर सुभाष स्टामें और प्रेम कुमार एक वाहन में डेराबस्सी पहुंचे। जयकारों के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में महासचिव श्रीमती तनु, सचिव कुलदीप सिंह, चेयरमैन मनोज राजपूत, उप प्रधान शिवचरण, विजय शर्मा व उपसचिव बाली समेत कई कॉलोनी वासी मौजूद रहे। कालोनी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारा और जागरण का आयोजन किया जा रहा है। फोटो सहित डेराबस्सी003: बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा का दृश्य।