Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
- ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन ने पंजाब में बिजली दरों में रिकॉर्ड कटौती के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावी प्रयासों के चलते पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ए+ रेटिंग हासिल करते हुए 2634 करोड़ रुपए का मुनाफा अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि मान सरकार के कुशल प्रबंधन के कारण पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड पहली बार एक मजबूत, कुशल और लाभ कमाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। करमजीत कौर ने बताया कि इसी सकारात्मक वित्तीय स्थिति के चलते पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली दरों में ऐतिहासिक कटौती का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ आदेश के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 1.5 रुपए प्रति यूनिट तक की कमी की गई है, जिससे लाखों परिवारों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों के हितों को पहल दी है। उन्होंने आगे बताया कि व्यापारिक दुकानों और वाणिज्यिक इकाइयों के लिए बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है, जबकि औद्योगिक इकाइयों के लिए यह कमी 74 पैसे प्रति यूनिट तक की गई है। इससे उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। करमजीत कौर ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दर घटाकर 5 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है, जो पूरे भारत में सबसे कम दरों में से एक है। इससे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार लोगों को राहत देने और राज्य के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। बिजली दरों में की गई यह रिकॉर्ड कटौती आम जनता, व्यापारियों और उद्योगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी तथा पंजाब की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।