Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
होली के दिन मौलीजागरां में खूनी हमला: डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टर प्रधान धर्मवीर राणा पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
इस हमले से वाल्मीकि समाज में भारी रोष
अजीत झा. चंडीगढ़ 07 March । रंगों और भाईचारे का प्रतीक होली का त्योहार इस बार मौलीजागरां के विकास नगर इलाके में खून-खराबे में बदल गया। 4 मार्च को होली के दिन करीब 15 से 20 हमलावरों ने कथित तौर पर कृपाण और गंडासी जैसे तेजधार हथियारों से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टर सोसाइटी के प्रधान धर्मवीर राणा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में धर्मवीर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हमलावर हथियारों से लैस होकर अचानक मौके पर पहुंचे और धर्मवीर राणा पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में उनके हाथों पर गहरी चोटें आईं, जबकि पैर पर भी तेजधार हथियार से हमला किया गया। लगातार वार होने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल धर्मवीर राणा को तुरंत सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। थाने पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग, गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टर कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज में भारी रोष देखने को मिल रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग और गार्बेज कलेक्टर कर्मचारी मौलीजागरां थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी हरिओम शर्मा से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की हिंसक घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है और यदि जल्द आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि पहुंचे इस मौके पर एरिया पार्षद मनोज सोनकर, भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी, कृष्ण चड्डा, वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के संयोजक समदर्श वेद जोसफ, ओमप्रकाश चावर, मुकेश रॉय, मोंटी मलिक, लव कुमार, धीरज कुमार, चेयरमैन रणवीर सिंह गुग्गी, बिजेंद्र डोलगच और डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टर महिला प्रधान सोनिया अटवाल सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।