Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पुनीत महाजन चंडीगढ़ 07 March । सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर पिछले करीब चार महीनों से बने गहरे गड्ढे को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार उठाई जा रही समस्या पर अब प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। यह सड़क क्षेत्र के लिए एक प्रमुख मार्ग है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल लोग गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों द्वारा कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था। अब प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। समाजसेवी ( अरविंद सिंह )और भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी कम को कन्वीनर( पुनीत महाजन ) ने प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का समाधान होना बेहद जरूरी था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क की मरम्मत शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।