Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बुआ के बेटे ने कमर के पास चाकू मारा,

कल टूर्नामेंट खेलने जाना था, 2 आरोपी अरेस्ट
नवीन गोगना चंडीगढ़ 6 मार्च - चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछ पुश्तैनी मकान का विवाद है। बुआ के बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को लिए भेजा। पिता की शिकायत पर बुआ के बेटे और परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। खिलाड़ी की पहचान तानिया के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसे स्टेट लेवल प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाना था। तानिया के पिता रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके पांच बच्चे हैं। तानिया ग्रेजुएशन कर चुकी थी। वह हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह सेक्टर-38 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पहली मंजिल पर बहन बच्चों के साथ रहती घर की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। दोनों परिवारों के बीच मकान के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रवि ने बताया कि उनकी बहन का बेटा कृष्णा अकसर मकान को लेकर उनसे झगड़ा करता था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते देखते विवाद बढ़ गया। कृष्णा और उसका परिवार मारपीट पर उतारू हो गया। 6 लोगों ने तानिया पर हमला किया रवि ने बताया कि वह अपनी बहन के परिवार को समझाने के लिए पहली मंजिल पर गए थे। जब वह नीचे लौट रहे थे तो उसी समय उनकी बेटी तानिया ऊपर की ओर आ रही थी। इसी दौरान कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर तानिया पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान कृष्णा ने तानिया की कमर के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल तानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।