Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 06 March : हल्का डेराबस्सी के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी और उनके पुत्र हरदीप सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष निमंत्रण पर उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक और विकास संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। इस मौके पर गुरदर्शन सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई इस औपचारिक बातचीत के दौरान जहां पूरे पंजाब के हालातों पर चर्चा हुई, वहीं हल्का डेराबस्सी के विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण मुद्दे साझा किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों और विशेष रूप से हल्का डेराबस्सी के विकास को लेकर काफी गंभीर नजर आए। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को गुरदर्शन सिंह सैनी के पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनकी सामाजिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने हल्का डेराबस्सी में भाजपा को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरदर्शन सिंह सैनी को हर तरह से पूरा सहयोग देने का भरोसा देते हुए कहा कि डेराबस्सी क्षेत्र से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्वर्गीय गुरनाम सिंह सैनी का परिवार इस क्षेत्र की सेवा करता आ रहा है और अब गुरदर्शन सिंह सैनी अपनी टीम के साथ इस सेवा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने पिछले चार वर्षों से राज्य के विकास पर रोक लगा दी है। आज पंजाब में कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। हमारे बच्चे परिवारों को छोड़कर विदेश जा रहे हैं और उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। इस स्थिति को सुधारने के लिए वर्ष 2027 में भाजपा को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल सहित पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।