Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 31 Dec : कमिश्नर पुलिस लुधियाना स्वपन शर्मा आई.पी.एस. तथा डिप्टी कमिश्नर पुलिस (देहाती) जसकिरनजीत सिंह तेजा पी.पी.एस. के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के अंतर्गत कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना को बड़ी सफलता मिली है। थाना कूमकलां के अंतर्गत पुलिस चौकी कटानी कलां की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस-4 जशनदीप सिंह गिल पी.पी.एस. तथा सहायक कमिश्नर पुलिस इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराए पी.पी.एस. ने बताया कि यह कार्रवाई इंस्पेक्टर परमदीप सिंह, मुख्य अधिकारी थाना कूमकलां के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश गोयल उर्फ रिंकू पुत्र संजीव कुमार, निवासी कूमकलां, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में थाना कूमकलां में मुकदमा नंबर 156 दिनांक 30-12-2025, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस जिला खन्ना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।