Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 March : प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चोपड़ा चीफ पैट्रन कमल गुप्ता व चेयरमैन त्रिलोचन बिट्टू, जनरल सेक्रेटरी जतिंदर सिंह और रमन बजाज , अनिल ने सांसद सतनाम सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा शेयर वाइस रजिस्ट्री को दोबारा खोलने के फैसले का स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम प्रॉपर्टी कारोबार और आम लोगों के लिए राहत देने वाला है, क्योंकि लंबे समय से रजिस्ट्री बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मुद्दा उठाया कि संसद में भारत सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चंडीगढ़ के स्टेटस में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और चंडीगढ़ में हेरिटेज जैसा कोई भी सेक्टर नहीं है; केवल कैपिटोल कॉम्प्लेक्स के अलावा अन्य स्थानों का कोई हेरिटेज स्टेटस नहीं; ऐसे में एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि इस विषय पर पूरी तरह स्पष्टता दी जाए, ताकि लोगों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। सांसद सतनाम सिंह संधू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को संबंधित स्तर पर उठाकर उचित समाधान का प्रयास करेंगे।