Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना, 6 मार्च: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशिया विरुद्ध” अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना के थाना जमालपुर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी गश्त के दौरान इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान शक के आधार पर टाटा ऐस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 26 पेटियां राजथानी व्हिस्की और 34 पेटियां सुपर हिम्मत सौंफ सहित कुल 60 पेटियां शराब बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों तजिंदरपाल सिंह पुत्र मिहराज सिंह निवासी गांव सलाबत जिला मोगा और शैलेन्द्र सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा साहिब के पास गांव फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तजिंदरपाल सिंह के खिलाफ पहले भी मुकदमा नंबर 125 दिनांक 28 अगस्त 2020 के तहत धारा 307, 452, 324, 448 आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ कोई पुराना मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।