Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
-अनाथ बालिकाओं व जरूरतमंद महिलाओं से संवाद, स्वच्छता सामग्री वितरण और सुरक्षा बलों में करियर के लिए किया प्रेरित चंडीगढ़/छत्तीसगढ़ 31 Dec : कमल सिसोदिया, कमाण्डेंट, 13 बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में एक सराहनीय समाजसेवी अभियान संचालित किया गया। उन्होंने अनाथ बालिकाओं एवं जरूरतमंद महिलाओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सेनेटरी पैड, हाइजीन किट सहित आवश्यक उपयोगी सामग्री स्वयं वितरित की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। सिसोदिया ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता तथा पुलिस व सुरक्षा बलों में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरक संबोधन से प्रभावित होकर कई बालिकाओं ने भविष्य में सुरक्षा बलों से जुड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया, जो नक्सलवाद से मुक्त और सशक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। कमल सिसोदिया लंबे समय से महिला स्वावलंबन, बाल विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे देश के विभिन्न पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर नियमित रूप से जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं। उत्तर-पूर्व भारत, मध्य भारत और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील एवं दुर्गम इलाकों में उनके द्वारा संचालित कार्यक्रमों से हजारों महिलाओं और परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। यह पहल समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और मानवीय उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण है, जो दर्शाती है कि सुरक्षा बल न केवल राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि सामाजिक दायित्वों और मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वर्ष के अंतिम दिनों में वंचित वर्ग से जुड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का यह प्रयास कमाण्डेंट कमल सिसोदिया की संवेदनशील, दूरदर्शी और राष्ट्रहितकारी सोच को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है।