Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 18 मार्च, 2026 को एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (PSRLM) के तहत चुनी गई शीर्ष 100 महिला उद्यमियों को 25,000-25,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विधायक श्रीमती जीवन जोत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला उद्यमियों को पहचान दिलाने की इस पहल के तहत अब तक 28,000 से अधिक महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं। सम्मान समारोहों की यह श्रृंखला ब्लॉक और विधानसभा स्तर से शुरू होकर 12 मार्च से जिला स्तर पर जारी रहेगी, जिसका समापन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ होगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राज्य भर की कुल 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 और प्रत्येक जिले से 100 महिलाएं शामिल होंगी। विधायक ने PSRLM की भूमिका की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य में लगभग 58,000 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे छह लाख ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हुई हैं। पंजाब सरकार इन लाभार्थियों को 30,000 रुपये का रिवॉल्विंग फंड, 50,000 रुपये का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और रियायती ब्याज दर पर ऋण के साथ-साथ प्रशिक्षण और बाजार संपर्क जैसी सुविधाएं प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है।