Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दिसंबर माह में करीब 5 लाख की कीमत के खोए हुए 20 मोबाइल लौटाए, इस साल ढुंढे 150 मोबाइल गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए पंचकूला 31 Dec : नव वर्ष 2026 के स्वागत के बीच पंचकूला पुलिस ने दिसंबर माह के दौरान ट्रेस किए गए 20 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को सुरक्षित रूप से सौंपे। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। इस अवसर पर एसीपी विक्रम नेहरा ने मोबाइल धारकों से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पंचकूला पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस व नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि तकनीक के प्रभावी उपयोग और टीमवर्क के जरिए साइबर सेल लगातार गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा रही है। एसीपी विक्रम नेहरा ने जानकारी दी कि पंचकूला पुलिस की साइबर सेल द्वारा वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक कुल 150 गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके असली मालिकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर सभी धारकों ने पंचकूला पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय साइबर सेल की पूरी टीम को देते हुए बताया कि साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, सब इंस्पेक्टर रामू स्वामी, सिपाही रजनीश, सिपाही पवन सहित टीम के अन्य कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए और उन्हें सही हाथों तक पहुंचाया। गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल आपकी मदद के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह केंद्रीकृत प्रणाली गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में सहायक है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। सबसे पहले, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और FIR की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इसके बाद आप ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर “Block Your Lost/Stolen Mobile” यानी “अपने खोए / चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें” का विकल्प चुनें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, FIR नंबर, और पहचान पत्र जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद (इनवॉइस) और FIR की कॉपी जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।