Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 31 Dec : नए साल के स्वागत को सुरक्षित और निर्भीक बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने शहरभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है, ताकि वे बिना किसी चिंता के नववर्ष का जश्न मना सकें।पुलिस प्रशासन के अनुसार शहर में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। क्लबों, मॉल और प्रमुख मनोरंजन स्थलों के बाहर लेडी पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक छोड़ने के लिए स्पेशल पीसीआर वाहन भी मुहैया रहेंगे। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान 12 गजटेड अधिकारी, 20 इंस्पेक्टर और 16 थाना प्रभारी फील्ड में सक्रिय रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और बाहरी व अंदरूनी सड़कों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर की बाहरी सीमाओं पर 18 और अंदरूनी इलाकों में 44 नाके लगाए जाएंगे, जहां वाहनों की गहन जांच होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त नजर रहेगी और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और जरूरत पड़ने पर कैब सेवाओं का उपयोग करें।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर फायर टेंडर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि नववर्ष का जश्न सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।