Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/5 मार्च। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुए सड़क हादसे ने तरन तारन के दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है। जानकारी के अनुसार, तरन तारन जिले के मारी गौर सिंह और ऐलोवाल गांव के रहने वाले तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह रोजी-रोटी और अपने परिवार के बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे। बीते कल ब्रिटिश कोलंबिया के हाईवे 97, अलास्का हाईवे, फोर्ट नेलसन शहर के नजदीक एक भीषण ट्रक दुर्घटना हुई। इस हादसे में दोनों युवक मौके पर ही जीवन की जंग हार गए। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनि बोले- पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा गए थे मृतकों के परिवारों ने बताया कि युवक अपनी पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा गए थे। उनके परिवारों ने बताया कि तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह मेहनती और ईमानदार युवा थे, जिन्होंने अपने परिवार के लिए हमेशा बेहतर अवसरों की तलाश की। हादसे के तुरंत बाद कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजन मृतकों के शवों को जल्द से जल्द पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए घर लाया जा सके। ---