Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या : - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नैन्सी मूल रूप से लुधियाना के जोधा गांव की रहने वाली थी,हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू मारे; हरियाणा में जन्मी, लुधियाना में रही , विवादित टिप्पणियां करती थीं
नवीन गोगना लुधियाना 5 मार्च /युटर्न : कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नैन्सी मूल रूप से लुधियाना के जोधा गांव की रहने वाली थी। हालांकि उसकी स्कूलिंग हरियाणा से हुई थी। नैन्सी अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती थी। जिसमें वह खुलकर खालिस्तानियों से लेकर अकाल तख्त जत्थेदार और डेरा ब्यास मुखी तक की आलोचना करती थी। नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर पुलिस की 3 अहम बातें… टीम रात में पहुंची, अस्पताल में दम तोड़ दिया: कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने बताया कि हमले की सूचना मंगलवार (3 मार्च) की रात को मिली थी। इसके बाद पुलिस और पैरामेडिक्स रात करीब साढ़े 9 बजे तक टॉड लेन (Todd Lane) के 2400 ब्लॉक में पहुंचे। इसके अलावा एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल टीम के मेंबर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सीढ़ी-रास्ते से सबूत जुटाए, एक किमी एरिया सील किया: इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस अफसर नैन्सी के घर पहुंचे। उन्होंने विंडसर में टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच 2 घरों की घेराबंदी की। एक घर के मुख्य दरवाजे तक जाने वाली सीढ़ियों और रास्ते से सबूत इकट्‌ठा किए गए। इसके बाद पुलिस ने हत्या वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर टॉड लेन पर ही एक जंगली इलाके के आसपास पीली पुलिस टेप लगाकर एरिया को सील कर दिया। यहां हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वाले रास्तों की एंट्री है। CCTV खंगाले जा रहे, सबूत हों तो सार्जेंट से संपर्क करें: कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सुरक्षा कैमरे (CCTV) की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें। कत्ल से पहले आखिरी पोस्ट, अकाल तख्त जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्‌ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है। डेरा ब्यास मुखी पर भी उठाए थे सवाल नैन्सी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी वीडियो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी कह रही थी कि लोग कहते हैं कि उनके बाबा जी नशा छुड़ाते हैं। मगर, क्या उन्होंने कहीं नशा मुक्ति सेंटर खोला है और कहां पर खोला है मुझे बताएं। कितने बच्चों के नशे छुड़ा दिया। जो बच्चा नशा करता है उसके मां बाप भी कहते हैं कि नशा नहीं करना। ये भी डेरे में ऐसा ही कहते हैं। इन्होंने पंजाब में कितने भले काम किए हैं। नैन्सी ने कहा था कि बाबाओं के पीछे न जाएं बल्कि मेहनत करके खुद प्राप्त करो। सुखबीर बादल, मजीठिया व राजा वड़िंग पर की टिप्पणी नैन्सी ग्रेवाल ने एक वीडियो में सुखबीर बादल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सिंगर केएस मक्खन को पार्टी में शामिल कर दिया। केएस मक्खन पर कथित ड्रग के केस हैं। उससे बचने के लिए वो राजनीति में आया। उसे किसी ने स्कीम दी है कि अगर तू इस रूप में राजनीति में आ गया तो सिख तेरे साथ खड़े हो जाएंगे और तुझे बचा देंगे। यहां पर भी लोग इस तरह की हरकतें करते हैं। इसने कुछ देर ढोंग किया और उसके बाद फिर पुराने रूप में आ गया। इसने बेअदबी की। एक बार मेरा शो था उसमें ये गेस्ट आया था। मैं स्टेज होस्ट कर रही थी। ये किसी बंदे को बंदा नहीं समझ रहा था। राजा वड़िंग को लेकर नैन्सी ने कहा था कि उन्हें पता नहीं चलता कि बोलना क्या है? कपिल शर्मा से अपील है है कि इन्हें अपने शो में बुला दें। तेरा शो खूब चलेगा। बादल अगर सीएम बन गया तो कभी नशा खत्म नहीं होगा। खालिस्तानियों पर टिप्पणी करती थी, फिर कहा- मैं खालिस्तान विरोधी नहीं नैंसी ग्रेवाल ने खालिस्तानियों को लेकर भी टिप्पणी करती थी। उसने भारतीय झंडा जलाने जाने पर कहा था कि इस तरह से अलग देश मिल जाता तो अब तक मिल चुका होता। इसके अलावा भी उसने खालिस्तानियों पर कई तरह की टिप्पणी की थी। हालांकि हाल ही में 21 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट में नैन्सी ने कहा था कि मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं। मैं खालिस्तान के खिलाफ नहीं हूं। तुम्हें खालिस्तान चाहिए तो तुम अपनी मांग रखो। मुझे कोई प्राॅब्लम नहीं है। लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर बैठकर खालिस्तान की बात करते हैं। लड़कियों को उठाने की बात करते हैं। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदोस्तान का झंडा फाड़ दिया। ऐसे वीडियो मेरे पास आई हैं, मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं। पीसफुली जो करना है वो करें। मेरे बोलने से न तो खालिस्तान न बनेगा, न बनने से रूकेगा। मेरे बारे में गलत न बोलें। मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं, जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। जो लोगों को मारते हैं। कनाडा में 12 खालिस्तानियों को पकड़ने की बात की जा रही है। मैं उसके खिलाफ हूं। मैं खालिस्तानियों को मारने वालों के भी खिलाफ हूं। भारत की एजेंसियां करवा रही हैं, इसके कोई प्रमाण नहीं हैं। अगर भारत की एजेंसियां गैंगस्टरों के जरिए कनाडा में हत्याएं करवा रही हैं तो मैं उसके भी खिलाफ हूं। भारत को कोई राइट नहीं किसी को उसके देश में मारने की। इंडिया ने ऐसे एजेंट छोड़े हैं तो ऐसा न करें इससे नफरत फैलेगी। खालिस्तानियों से भी अपील है कि भारत के झंडे को न फाड़ें। नैन्सी ग्रेवाल स्टेज शो करती थी, AAP से जुड़कर कनाडा चली गई नैन्सी ग्रेवाल पहले स्टेज शो करती थी। वह रहने वाली लुधियाना के जोधा की रहने वाली थी लेकिन उसके ज्यादातर शो जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर सरीखे दोआबा एरिया में होते थे। उसने समाज सेवा से काम शुरू करने के बाद सिंगिंग शुरू कर दी थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ गई। फिर कुछ ही समय बाद वह कनाडा चली गईं। नैन्सी ने अपने फेसबुक पेज पर होमटाउन लुधियाना लिखा हुआ है। हालांकि उसने अपनी स्कूलिंग हरियाणा के सतलुज पब्लिक स्कूल का नाम लिखा है। इसके अलावा कॉलेज की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा से बताई गई है। वहीं नर्सिंग की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो लिखा है।