Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 04 March : शादी के नाम पर धोखाधड़ी, साजिश और चोरी के आरोप में ज़ीरकपुर थाना पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत ग्रीन इंक्लेव निवासी तिलक राज शर्मा ने दी है। शिकायत के अनुसार उनके बेटे मनुश शर्मा की शादी 4 नवंबर 2024 को जालंधर के एक होटल में दीक्षा शर्मा से हुई थी। विवाह का पंजीकरण भी विधिवत कराया गया था। दोनों परिवारों की सहमति से यह तय हुआ था कि एक वर्ष बाद दांपत्य जीवन की शुरुआत की जाएगी। आरोप है कि 23 नवंबर 2025 को रिसेप्शन के बाद दीक्षा पहली बार जीरकपुर स्थित ससुराल आई, लेकिन उसने वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि दीक्षा का जालंधर निवासी शुभम नामक युवक से पहले से संबंध था और उसने कनाडा पीआर धारक उनके बेटे से केवल वीजा लाभ लेने के उद्देश्य से विवाह किया। परिवार का आरोप है कि 2 दिसंबर 2025 को शुभम ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन 3 दिसंबर को दीक्षा अपने मायके लौट गई। बाद में घर से सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपये नकद गायब मिलने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दीक्षा शर्मा, उसके पिता नरेश शर्मा, माता किरण लता और भाई साहिल शर्मा निवासी जालंधर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। मामले की आगे जांच जारी है।