Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लालड़ू 04 March : क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों के गुरुद्वारों में रखी गोलकें चोरी कर लीं। घटना से इलाके में रोष का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव तोगांपुर और आगांपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक ही रात चोरी की वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाएं एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दी गई प्रतीत होती हैं। लैहली चौकी के इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव तोगांपुर के प्रधान कुलविंदर सिंह और गांव आगांपुर के ग्रंथी गुरमुख सिंह ने लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि देर रात अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब के मुख्य दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और गोलकें उठा ले गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह करीब 2:18 बजे तोगांपुर के गुरुद्वारा साहिब में चोरी की गई, जबकि करीब 3 बजे आगांपुर के गुरुद्वारा साहिब में वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह होने पर दोनों गोलकें गांवों से दूर खेतों में खाली अवस्था में पड़ी मिलीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।