Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लालड़ू : लैहली चौकी के अधीन आने वाले गांव तोंगांपुर और आगांपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में गोलक चोरी का मामला सामने आया है। दोनों गांव आपस में सटे हुए हैं और अज्ञात चोरों ने एक ही रात दोनों गुरुद्वारों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार तड़के करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में घुसे और गोलक उठाकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति नंगे सिर गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद दोनों गांवों के गुरुद्वारों की गोलकें खेतों में पड़ी मिलीं, जिनमें से नकदी निकाल ली गई थी। घटना से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। लैहली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया