Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 04 March : वार्ड 4 शास्त्री नगर में पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई लो प्रेशर से हो रही है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि मोटर लगाकर भी देख लिया, लेकिन उसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं आ रहा। यह समस्या पिछले करीब एक साल से लगातार बनी हुई है। शास्त्री नगर निवासी सोनिया ने बताया कि जब भी विभाग में शिकायत की जाती है तो 1-2 दिन के लिए पानी सही प्रेशर से आता है, लेकिन उसके बाद फिर से सप्लाई कम कर दी जाती है। उनका आरोप है कि जानबूझकर पानी का प्रेशर घटा दिया जाता है, जिससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि इस संबंध में कई बार एसडीओ साहिब जोगिंदर, जूनियर इंजीनियर जतिन्दर वालिया और वर्क मुंशी अवतार सिंह को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शास्त्री नगर में नियमित और पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और उन्हें रोजाना की परेशानी से निजात मिले।