Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 03 March । जिला अदालत ने रियल एस्टेट कंपनी ‘इमर्जिंग इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सिद्धू को अदालत की कार्यवाही से गैरहाजिर रहने के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सिद्धू पिछले एक वर्ष से न्यायिक हिरासत में हैं और यह अवधि उनके लिए पर्याप्त सबक है, इसलिए इस प्रकरण में अतिरिक्त सजा देने की आवश्यकता नहीं है। पेशी से गैरहाजिर रहने पर घोषित हुए थे भगोड़ा सिद्धू के खिलाफ विभिन्न उपभोक्ता मामलों की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अप्रैल 2025 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद हैं। कई मामले अब भी लंबित सूत्रों के अनुसार, सिद्धू के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले, दर्जनों उपभोक्ता शिकायतें और कई सिविल केस लंबित हैं। उपभोक्ता मंचों में भी उनके खिलाफ अनेक शिकायतें विचाराधीन हैं। हालांकि इस विशेष मामले में अदालत ने एक साल की हिरासत को ही सजा मान लिया है, लेकिन अन्य लंबित मामलों के चलते फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। वे आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक जेल में ही रहेंगे। अदालत के इस फैसले को न्यायिक अनुशासन और अदालत की कार्यवाही की गंभीरता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।