Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 2 मार्च — होली के पावन पर्व के अवसर पर 4 मार्च को शहर के सभी आभूषण विक्रेताओं की दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सिकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने संयुक्त रूप से दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है, ताकि व्यापारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ पर्व मना सकें। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी खरीदारी कार्य 4 मार्च से पहले या बाद में निपटा लें। प्रधान आनंद सिकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी व्यापारी इस दिन पूर्ण रूप से अवकाश रखेंगे। वहीं महासचिव मनोज धांडा ने बताया कि 5 मार्च से सभी ज्वेलरी शोरूम अपने नियमित समय पर पुनः खुल जाएंगे। एसोसिएशन ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।