Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ट्रिब्यून चौक पर जाम से राहत की तैयारी, 184 करोड़ से बनेगा 1.6 किमी फ्लाईओवर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 02 March । शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार ट्रिब्यून चौक पर ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए प्रस्तावित 1.6 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण अब जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और अप्रैल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए 12 कंपनियों ने बिड दाखिल की है। उच्चस्तरीय संयुक्त तकनीकी समिति आवेदनों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद इसी माह के अंत तक एक कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। 184 करोड़ की लागत, दो साल में होगा तैयार फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 184 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना 2018-19 में स्वीकृत हुई थी और केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन मामला अदालत में चले जाने के कारण काम लंबित रहा। पिछले वर्ष पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद रास्ता साफ हुआ। ऐसा होगा फ्लाईओवर का रूट प्रस्तावित फ्लाईओवर सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच-32 गोलचक्कर के पास से शुरू होकर दक्षिण मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज तक जाएगा और ट्रिब्यून चौक के ऊपर से गुजरेगा। प्रारंभिक योजना 7 किलोमीटर लंबी थी, जिसे घटाकर पहले 3.5 किलोमीटर और बाद में 1.6 किलोमीटर कर दिया गया। रोजाना 1.43 लाख वाहन गुजरते हैं ट्रिब्यून चौक से प्रतिदिन करीब 1.43 लाख वाहन गुजरते हैं। दिल्ली और डेराबस्सी की ओर से आने वाले वाहन चालकों को अक्सर 60 से 90 मिनट तक जाम में फंसना पड़ता है। ट्राईसिटी और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के दबाव के कारण यहां यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। पीयू से पीजीआई तक अंडरपास भी प्रस्तावित इसके साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी से पीजीआईएमईआर तक प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण कार्य भी इसी वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासन का मानना है कि फ्लाईओवर और अंडरपास परियोजनाएं पूरी होने के बाद शहर में यातायात सुगम होगा और ट्रिब्यून चौक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी।