Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ऑपरेशन आक्रमण: पंचकूला पुलिस ने एक ही दिन में 24 मामले दर्ज कर 51 आरोपी किए गिरफ्तार

38 टीमों के 192 पुलिसकर्मियों ने जिले भर में दी दबिश: अवैध शराब व नकदी बरामद, खुले में शराब पीने वालों पर भी कसी नकेल
कुलदीप सैनी पंचकूला 02 मार्च :- जिलें में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने आज विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण’ चलाया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में थाना, चौकी, क्राइम ब्रांच, पीओ स्टाफ सहित कुल 38 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 192 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। सुबह तड़के से ही टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अपराधियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 24 मामले दर्ज किए तथा 51 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आबकारी अधिनियम के तहत 6 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जुआ अधिनियम के अंतर्गत 8 मामलों में 8 आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 3 युवको को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत भी एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 149 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की तथा जुए से संबंधित मामलों में 23,760 रुपये की नकद राशि जब्त की। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना एवं चौकी स्तर की टीमों ने लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। इस संबंध में 10 मामले दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में संगीन अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी भी शामिल रही। पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों, लड़ाई-झगड़े के मामलों में 9 आरोपियों तथा 4 उद्घोषित अपराधियों को भी काबू करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस कमिश्नर एडीजीपी शिवास कविराज ने कहा कि ‘ऑपरेशन आक्रमण’ के तहत हमारी टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। जिले में शराब तस्करी, जुआ या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। पंचकूला को पूरी तरह सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।