Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
Ludhiama 24 Dec : श्री राधा गोविंद माधव मिलन सोसाइटी की ओर से आयोजित 19वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर मल्ही फार्म का कोना-कोना गोविंदमय नजर आया। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्ति, दर्शन और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास श्री कृष्ण प्रिय ऊधो महाराज की ओजस्वी वाणी ने पंडाल में साक्षात गोकुल धाम का दृश्य साकार कर दिया। माखन चोरी की अलौकिक लीला का आध्यात्मिक विवेचन करते हुए उन्होंने कहा कि कन्हैया केवल माखन नहीं, बल्कि भक्त के अंतर्मन में बसने वाले निर्मल प्रेम और पूर्ण समर्पण को चुरा लेते हैं। जब भक्त का कठोर अहंकार पिघलकर मक्खन समान कोमल हो जाता है, तभी परमात्मा उसे स्वीकार करते हैं।गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कथा व्यास ने कहा कि गुरु के वचनों का पालन शिष्य के लोक और परलोक दोनों को मंगलमय बना देता है। कथा के उपरांत गोवर्धन पूजा का भव्य अनुष्ठान किया गया। गिरिराज महाराज की जय के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।भगवान को अर्पित छप्पन भोग की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर आर.डी. शर्मा, समाज सेवक विकास गोयल विक्की सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव की सफलता में अम्बुजेश शर्मा, नरेंद्र सिंह मल्ही, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी, एडवोकेट पारस शर्मा, विवेक शर्मा सहित सोसाइटी की पूरी टीम सेवा में समर्पित रही। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।