Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की तड़प-तड़पकर मौत, ठेकेदार के वर्करों ने नहीं की सहायता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/2 मार्च। जालंधर से जंडू सिंघा के पास गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। ये गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था। करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में रात साढ़े 11 बजे के करीब बाइक गिरी। पास सो रही लेबर ने आवाज सुनी लेकिन हेल्प के लिए नहीं उठे। बाइक सवार कई घंटे तक तड़पता रहा और गड्ढे के अंदर ही दम तोड़ दिया। डेडबॉडी और बाइक सुबह दुकानदारों ने देखी तो पुलिस को सूचित किया। गड्ढे के पास ही दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दुकान खोलने के बाद अचानक गड्ढे की तरफ नजर मारी तो अंदर बाइक गिरी दिखी। जब उसने आसपास पूछा कि बाइक अंदर कैसे गई तो लेबर ने बताया कि रात को बाइक सवार गिर गया था। हमें अवाजा आई लेकिन हमने सोचा कि निकल गया होगा। जब गड्ढे के अंदर फिर से झांककर देखा तो वहां डेडबॉडी पड़ी थी। बाइक सवार की सरिया लगने से आंख निकल चुकी थी। उसके पास हेडफोन थे लेकिन मोबाइल और पर्स दोनों गायब मिले। मौके पर पहुंची जालंधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को गड्ढे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। स्थानीय दुकानदार बोला- इंसानियत हुई शर्मसार स्थानीय दुकानदार ने बताया कि जब उसने सुबह करीब 5 बजे दुकान खोली, तो उसे गड्ढे में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। जब उसने वहां काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों से पूछताछ की। तो उन्होंने लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा कि रात एक बंदा गिरा था और तड़प रहा था, हमें लगा वह खुद निकल गया होगा। सुबह जब गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लूटपाट की भी जताई आशंका मृतक युवक का मोबाइल फोन और पर्स गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस, राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने लूटपाट की भी आशंका जताई है। लोगों ने कहा कि किसी ने तड़पते हुए युवक की मदद करने के बजाय उसका कीमती सामान चोरी कर लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते एम्बुलेंस को फोन कर दिया जाता, तो शायद उस युवक की जान बचाई जा सकती थी। ----