Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
इनकम टैक्स विभाग का हाई-प्रोफाइल सर्वे ऑपरेशन सिकंद कार वर्ल्ड समाप्त

सिकंद कार वर्ल्ड से करोड़ों के दस्तावेज बरामद, 50 लाख रुपये एडवांस टैक्स जमा

आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई के संकेत
लुधियाना 28 Feb ।** शहर के प्रसिद्ध कार मॉडिफिकेशन, एक्सेसरीज एवं सेल-पर्चेस शोरूम *सिकंद कार वर्ल्ड* पर बीते दो दिनों से चल रहा आयकर विभाग का सर्वे शनिवार सुबह समाप्त हो गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वे के दौरान बड़ी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दिल्ली, कुरुक्षेत्र, अंबाला और लुधियाना सहित विभिन्न शहरों के वेंडरों से जुड़े कैश सेल के विस्तृत विवरण सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक सर्वे कार्रवाई के दौरान शोरूम संचालक द्वारा लगभग 50 लाख रुपये का एडवांस टैक्स जमा कराया गया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने करीब सात वर्षों के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठान पर दोबारा सर्वे किया है। विभागीय हलकों में इसे टैक्स कलेक्शन में आई गिरावट के मद्देनज़र की गई सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। चर्चाओं के अनुसार सर्वे में मिले दस्तावेजों से बड़े स्तर पर बिना बिल के एक्सेसरीज फिटमेंट और कैश लेन-देन के संकेत मिले हैं। यदि आगे की जांच में ये तथ्य पुष्ट होते हैं तो लुधियाना से लेकर दिल्ली तक कई वेंडरों और संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विभाग की प्रारंभिक सफलता के बाद आगामी दिनों में अन्य कंपनियों पर भी सर्वे की कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।