Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
राहुल गांधी की बरनाला महारैली में विपक्ष के साथ साथ अपनों को भी चेतावनी पंजाब/यूटर्न/28 फरवरी। पंजाब के बरनाला में शनिवार को कांग्रेस की मजदूर महारैली हुई। जिसमें पंजाब कांग्रेस के सभी लीडर व भारी मात्रा में पार्टी वर्कर शामिल हुए। इस महारैली में कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य रुप से शामिल हुए। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, शेर सिंह गुबाया, विधायक परगट सिंह, सुखपाल सिंह खैरा, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, गुरकीरत सिंह कोटली, शाम सुंदर मल्होत्रा, ईश्वरजोत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, सिमरजीत बैंस समेत कई लीडर शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। राहुल ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार अमेरिका के प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी होने के आरोप लगाए। वहीं इसी के साथ साथ मजदूरों और किसानों से की जा रही धक्केशाही बंद करने की भी चेतावनी दी। वहीं राहुल गांधी द्वारा सत्ताधारी पार्टी के साथ साथ अपनी पार्टी के लीडरों को भी बड़ी चेतावनी दे डाली। पार्टी में लीडरों की चल रही आपसी गुट्‌टबाजी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि टीम प्लेयर बनो, तभी जीत सकते हो, अकेले कोई नहीं जीत सकता, वरना रिजर्व कर देंगे। उन्होंने इस बात के जरिए उन लीडरों को निशाना बनाया है, जो गुट्टबाजी में सबसे प्रमुख है। उनके कहने का मतलब है कि मिलकर काम करो, नहीं तो साइडलाइन कर दिए जाओगे। इस बात के जरिए पंजाब के कई लीडरों पर निशाना साधा गया है। आप जीतने मर्जी बड़े, लेकिन पार्टी से ज्यादा नहीं वहीं लुधियाना समेत पंजाब के कई लीडर खुद को बड़े लीडरों में मानते हैं। रैलियों में भीड़ ले जाकर उन्हें लगता है कि वह सबसे बड़े हैं। लेकिन राहुल गांधी द्वारा खुद को बड़े लीडर मानने वाले उन नेताओं को भी साफ स्पष्ट जवाब दिया है। गांधी ने स्टेज पर बैठे सभी लीडरों को संबोधित करते कहा कि उनके पास पूरी टीम बैठी है। तब स्टेज पर सांसद राजा वडिंग, चरणजीत चन्नी, शेर सिंह गुबाया, विधायक परगट सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, गुरकीरत सिंह कोटली, शाम सुंदर मल्होत्रा, सिमरजीत बैंस मौजूद थे। गांधी ने आगे कहा कि मैं सभी को मैसेज देना चाहता हूं कि चाहे आप कितने भी बढ़े हो, लेकिन पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। आप टीम प्लेयर बनो। नहीं बने तो मैं और खड़गे आपको ठीक कर देंगे। यहां सारे सीनियर नेता बैठे हैं। मैं इनको बताना चाहता हूं कि हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं। जो भी होगा पंजाब में इनकी रिस्पेक्ट से होगा। राहुल गांधी के एक तीर से कइयों पर निशानें लगे पंजाब कांग्रेस के कई लीडरों में गुट्‌टबाजी जग जाहिर है। जिस संबंधी शिकायतें लगातार हाईकमान के पास पहुंच रही है। दरअसल, लोकसभा चुनाव, लुधियाना हल्का वेस्ट उपचुनाव में राजा वडिंग, भारत भूषण आशु, कंवलजीत सिंह कड़वल और सिमरजीत बैंस की गुट्‌टबाजी निकलकर सामने आई थी। वहीं एक तरफ राजा वडिंग, सुखपाल खैरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा है। वहीं दूसरी तरफ आशु, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत चन्नी है। इन लीडरों में आपस में कहीं न कहीं एक दूसरे प्रति तलखअंदाजी देखने को मिलती रहती है। जिसके चलते राहुल गांधी द्वारा एक तीर से कइयों पर निशानें लगाए हैं। हालांकि इससे साफ जाहिर है कि अब पार्टी इनके आपसी झगड़ों को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। अगर ऐसे चलता रहा तो जल्द बड़ा एक्शन हो सकता है। 2 मोर्चों पर बड़ी लड़ाई लड़नी है - खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे खुशी है कि पंजाब की धरती पर किसान और मजदूरों की महारैली हो रही है। यहां बातें किसानों के पक्ष में होंगी। जैसे आप तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़े। वैसे ही केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2 मोर्चों पर बड़ी लड़ाई लड़नी है। एक तरफ मोदी सरकार तो दूसरी तरफ पंजाब सरकार से लड़ना है। कांग्रेस सरकार ने जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए कई कानून लाई, लेकिन आज मोदी सरकार एक-एक करके सबकुछ बेच रही है। नरेंद्र मोदी तो सरेंडर मोदी हैं। खड़गे ने कहा कि यह ट्रंप के सामने सरेंडर कर रहे हैं। वहां सिर झुका रहे हैं। जो ट्रंप कहता है वह करते हैं। यह देश को बेचने का काम कर रहे हैं। अपने देश को गुलामी में रखने का काम कर रहे हैं। मोदी रात को सो नहीं पा रहे - राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप खुलकर कह रहा है कि नरेंद्र मोदी का गला पकड़ रखा है। मोदी कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। ट्रंप खुलकर कह रहा है हिंदुस्तान के सात जहाज गिरे। मैंने युद्ध रुकवा दिए। मोदी उन्हें जवाब क्यों नहीं दे पा रहे है। क्योंकि उसने गला पकड़ लिया। इसलिए उन्होंने डील साइन की है। यह नहीं बच सकते हैं। एपस्टीन फाइल्स में अडाणी का केस कभी न भी खुलेगा। मोदी रात को सो नहीं पा रहे हैं। आप नहीं निकल सकते हैं। आप ने देश का भंयकर नुकसान किया है। किसानों का नुकसान किया। एनएसजी सिक्योरिटी ले ली। मुझे एक बार बता दीजिए अमेरिका से हमें क्या मिला। डेथ वारंट साइन कर दिया राहुल गांधी ने कहा कि देश का कोई भी पीएम यह काम नहीं कर सकता था। लेकिन अब सवाल है कि उस दिन क्या हुआ है। उस दिन क्या दवाब था कि हमारे देश का डेथ वारंट साइन कर दिया। मैं आपको बताता हूं। अमेरिका में 35 लाख एपस्टीन फाइल्स हैं। जिसमें कई लीडरों और कारोबारियों का नाम है। यह नाम प्रधानमंत्री को धमकाने के लिए रखे गए हैं। अभी 35 लाख फाइल्स बंद पड़ी हैं। जिनके माध्यम से वह धमकी दे रहे हैं कि हम उनका खुलास कर देंगे। दूसरा बीजेपी ने 10 से 15 साल में अपना सारा फाइनेंशियल सिस्टम अडाणी की कंपनी में डाल दिया है। जो भी पैसा बनता है वह अंबानी के पास जाता है। वह राजनीति में प्रयोग होता है। हजारों छल कंपनियां है। दूसरा अडाणी का केस और फिर पीएम का चेहरा है। ---