Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 28 Feb : शहर की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इंस्पेक्टर रैंक पर कई अहम तबादलों की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिकतर अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। सूत्रों के अनुसार सेक्टर-3 थाना के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल को क्राइम ब्रांच में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग के भीतर इस तैनाती को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन को भी क्राइम ब्रांच में ही बरकरार रखा गया है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) में तैनात रहे इंस्पेक्टर चिरंजी लाल को जिला क्राइम सेल की कमान दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राम रतन शर्मा को पीओ सेल का प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो कई थानों के एसएचओ स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर को डीसीसी से हटाकर सेक्टर-11 का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर शेर सिंह को पीओ सेल एंड सम्मन स्टाफ से सेक्टर-49 थाना भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर दविंदर सिंह को साइबर क्राइम सेल का इंचार्ज बनाया गया है। इंस्पेक्टर ईरम रिजवी को पुलिस मुख्यालय के एमआईएस सेल में तैनाती दी गई है। हाल ही में सीबीआई केस में हाईकोर्ट से बरी हुए इंस्पेक्टर संजीव कुमार को सेक्टर-3 थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात से ही विभाग में इन तबादलों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरी ट्रांसफर सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।