Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जालंधर के थाने में युवक का गला काटा, राजीनामे के लिए पहुंचे छात्र भिड़े, लगे 16 टांके - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/28 फरवरी। जालंधर कैंट के थाने में राजनीमे के पहुंचे छात्र गुट भिड़ गए। एक युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई जगह कट लगे हैं जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गर्दन पर 16 टांके लगाए हैं। युवक की हालत खतरे से बाहर है। घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया। चश्मदीद ने बताया कि थाने में आईओ एएसआई मुख्तयार मौजूद नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया। छात्र के बड़े भाई ने किया हमला राजीनामे के दौरान हुई बहस के बीच पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पक्ष से लड़के के बड़े भाई ने थाने में ही ब्लेड से नौजवान की गर्दन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना को अंजाम देकर युवक मौके से भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पिता के डांटने के चलते थाने में विवाद हो गया। थाने में दोनों पक्षों के 10 लोग पहुंचे थे घटना के दौरान थाने में दोनों पक्षों के 10 लोग मौजूद थे। लोगों ने बताया कि हमला करने वाले युवक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। परिवार का आरोप है कि काबू किए नौजवान के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बच्चे की गर्दन पर 16 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सिविल से प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया है।