Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/28 फरवरी। पंजाब के मालेरकोटला में एक महिला सरपंच के बेटे पर तलवार से हमला हुआ है। आरोपी युवक गांव के पेट्रोल पंप में जबरन घुसता है और फिर पहले सरेआम थप्पड़ मारने लगता है। इसके बाद वो तलवार से हमला कर देता है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक को एसएसपी के सामने पेश किया जाएगा। डीएसपी अहमदगढ़ ने बताया कि युवक ने कंगनवाल गांव के पेट्रोल पंप पर बैठे सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। पहले गांव वालों की तरफ से शिकायत नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में सरपंच कर्मजीत कौर के बेटे बहादुर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान लगता है। अभी तक की गई जांच में यही सामने आया है कि गांव में चुनाव के वक्त से युवक का सरपंच के बेटे के साथ कोई विवाद हो गया था, इसे लेकर वह 27 फरवरी को तलवार लेकर उसे पीटने पहुंच गया। ---