Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/27 फरवरी। पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने पंजाबी महिला सरबजीत कौर के मामले में विरोध पक्ष के एडवोकेट अली चंगेजी संधू को साल 2026 के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमेटी (आईएचआरसी) का को-चेयरमैन नियुक्त किया है। अली चंगेजी संधू को कल यानी 26 फरवरी को नियुक्त पत्र दिया गया। जबकि यह नियुक्ति 24 सितंबर 2025 से लागू मानी गई है। यह सम्मान उन्हें सरबजीत कौर के मामले में उनके साहसी और बेहतरीन कानूनी काम के लिए दिया गया। सरबजीत कौर के पति की तरफ से भी एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने हाईकोर्ट में सरबजीत की शादी रद्द करने की याचिका लगाई थी। यह दलील दी गई थी कि सरबजीत कौर ने पहले विवाह से तलाक नहीं लिया था, फिर इस्लाम कबूल कर पाकिस्तानी नागरिक से शादी की, जो पाकिस्तानी/इस्लामी कानून के तहत वैध नहीं है। प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान जानकारी के अनुसार, संधू लॉ फर्म इंटरनेशनल के सीईओ के रूप में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मामलों में प्रो बोनो (फ्री) सेवाएं प्रदान कीं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती हैं। मानव तस्करी, रेप, महिला अधिकार, पशु अधिकार और अन्य उच्च-प्रोफाइल मामलों में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। लाहौर हाईकोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके मानवीय और पेशेवर योगदान की आधिकारिक स्वीकृति है। ---