Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
इलीगल निर्माण के लिए ग्लाडा को पहले नोटिस अब कोर्ट के सख्त निर्देश ,
पखोवाल रोड–साउथ सिटी में अवैध निर्माण पर चलेगा पीला पंजा**
लुधियाना, 26 फरवरी यूटर्न : शहर के बाहरी इलाकों में कथित संरक्षण में फल-फूल रहे अवैध निर्माण पर आखिरकार ग्लाडा ने सख्ती के संकेत दे दिए हैं। एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (ACA) विकास हीरा ने पुष्टि की कि पखोवाल रोड स्थित ठाकुर कॉलोनी, बसंत एवेन्यू से सटी अवैध कॉलोनी तथा नेशनल हाईवे के साउथ सिटी कनाल रोड पर “नवीनीकरण/चारदीवारी” की आड़ में खड़े किए जा रहे अवैध ढांचों पर सोमवार से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। जमीनी स्तर पर सर्वे और दस्तावेजी जांच पूरी विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टीमों ने जमीनी स्तर पर सर्वे और दस्तावेजी जांच पूरी कर ली है। ACA ने साफ कहा कि “किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा।” हालांकि शहर में लोग अब कार्रवाई के दिन का इंतजार कर रहे हैं—देखना है कि घोषणाएं जमीनी हकीकत बनती हैं या नहीं। कोर्ट ने इलीगल निर्माण रोकने के दिए निर्देश लुधियाना सिटीजन काउन्सिल की माननीय कोर्ट में नैशनल हाइवे(NH95 ) लिंक साउथ सिटी कनाल रोड पर निर्माण को इलीगल बता रुकवाने और गिराने की अपील पर कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए है जिसके बाद ग्लाडा की कार्यवाही को यकीनन माना जा सकता है मंत्री का शहर फिर भी इलीगल गतिविधियाँ का बोलबाला उधर, स्थानीय हलकों में यह भी चर्चा है कि लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा का गृह जिला होने के बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मंत्री ने पहले ही इलीगल गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही तेज करने के निर्देश दे रखे है सीए और एसीए को वकील का नोटिस इस बीच बस्ती जोधेवाल निवासी अविनाश कुमार ने अपने वकील के माध्यम से हाउसिंग विभाग के सचिव, ग्लाडा के सीए संदीप कुमार और एसीए विकास हीरा को लीगल नोटिस भेजकर गुरु अंगद देव नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सात दिन में जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।