Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना जलंधर/चंडीगढ़, 26 फरवरी । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला जालंधर के भोगपुर स्थित एफसीआई कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक रूही बाला कालिया को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई गुरु तेग बहादुर राइस मिल, नंगल फिदा (सब-तहसील भोगपुर) के मैनेजर की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि खरीद सीजन 2025-26 के दौरान उनकी राइस मिल को 49,086 बोरियां धान अलॉट हुई थीं। इनमें से चावल की 1,160 बोरियां दो खेपों में एफसीआई गोदाम भोगपुर भेजी गईं, जिन्हें क्लियर करना लंबित था। आरोप है कि रूही बाला कालिया ने इन खेपों को क्लियर करने के बदले 25,000 रुपये की मांग की, जो बाद में 20,000 रुपये पर तय हुई। शिकायतकर्ता ने यह बातचीत मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली। यह भी सामने आया कि इससे पहले आरोपी 50,000 रुपये रिश्वत ले चुकी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 20,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।