Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 30 दिसंबर घने कोहरे के कारण संभावित सड़क हादसों को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को सख़्त और समयबद्ध निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, डिवाइडरों, नहरों के किनारे की सड़कों और तीखे मोड़ों पर आपात आधार पर कैट्स आई, रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर लगाने के निर्देश दिए, जिन्हें पांच दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कंपनियों के सभी व्यावसायिक वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव पीली टेप अनिवार्य करने के आदेश दिए। रोडवेज व पीआरटीसी बसों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी यह व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। लाडोवाल बाइपास से समराला चौक होते हुए जालंधर टोल प्लाज़ा तक एनएचएआई को स्पीड कंट्रोल बैरियर, रंबलर स्ट्रिप, साइन बोर्ड और ब्लिंकर तत्काल लगाने के आदेश दिए गए। इसके अलावा, मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले ओवरलोड व संशोधित वाहनों के खिलाफ कड़ी चालान कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्कूल बसों की विशेष जांच कर सेफ स्कूल वाहन नीति के पालन को सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी विभागों को 5 जनवरी 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना पर सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।