Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आरोपी विदेश भागने की फिराक मे था
हरियाणा 25 Feb : विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में विजिलेंस/एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का मास्टरमाइंड बताए जा रहे रिभव ऋषि को विदेश भागने से पहले लुकआउट सर्कुलर जारी कर देर रात गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में IDFC First Bank की सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा के पूर्व ब्रांच हेड रिभव ऋषि, रिलेशनशिप मैनेजर अभय, अभय की पत्नी स्वाति सिंगला तथा उसके भाई अभिषेक सिंगला को हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि रिभव ऋषि द्वारा बनाई गई कंपनी “स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट” में करीब 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी स्वाति सिंगला और 25 प्रतिशत हिस्सेदारी अभिषेक सिंगला के नाम पर बताई गई है। स्वाति सिंगला, आरोपी अभय की पत्नी हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कई सरकारी विंग्स के बैंक खातों से फंड के गबन की आशंका जताई गई है। यह मामला हरियाणा सरकार के निर्देशों के बाद दर्ज किया गया, जब पंचायत विभाग की जांच में वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। जानकारी के मुताबिक, संबंधित धनराशि AU Small Finance Bank, मोहाली तथा सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में जमा थी। अधिकारियों को तब संदेह हुआ जब पंचकूला से संबंधित विभागों की राशि अन्य टेरिटरी की शाखाओं में ट्रांसफर पाई गई। एसीबी के महानिदेशक डॉ. अशिंदर सिंह चावला के अनुसार, रिभव ऋषि और अभय ने करीब छह महीने पहले बैंक से इस्तीफा दे दिया था। विजिलेंस ने दोनों मुख्य आरोपियों के 14 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की थी, हालांकि अदालत ने 7 दिन का रिमांड मंजूर किया है। शाखाओं से ट्रांसफर की गई रकम की विस्तृत स्टेटमेंट खंगाली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैंक ने कथित गबन की पूरी राशि वापस कर दी है। कुल गबन राशि 500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, इसलिए अधिकारी हरियाणा सरकार के हिस्से और अन्य विभागों की सटीक राशि का मिलान कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है और विजिलेंस अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों व लेनदेन की कड़ियों की पड़ताल कर रही है। और इसमें और भी बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है