Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/25 फरवरी। फाजिल्का जिले में भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि सरहदी इलाके में बॉर्डर के नजदीक खेत से एक हेरोइन का पैकेट मिला है। जिसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है और तफ्तीश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर जुगराज सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त और चेकिंग शक्की पुरुषों के संबंध में इलाके में रवाना थे। उन्हें एक फोन के जरिए बीएसएफ चौकी एन एस वाला से सूचना दी गई की सरहदी इलाके में खेत से हेरोइन का पैकेट मिला है। गेहूं के खेत से मिला हेरोइन का पैकेट बताया जा रहा है कि सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जब इलाके को बीएसएफ ने सील कर सर्च किया तो गांव बोदल पीरे के थाना अमीरखास के इलाके में गेहूं के खेत से एक पैकेट बरामद हुआ। जिस पर सब इंस्पेक्टर जुगराज सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और उक्त पैकेट को देखा तो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है, और खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए गए हैं। ---